फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए सड़क सुरक्षा के प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्यकन्या इंटर कालेज, सुंदरमुंदर बालिका इंटर कालेज तथा कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

क्विज में सड़क सुरक्षा के बारे में प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का चयन इस प्रकार किया गया था कि उससे अन्य छात्राओं को भी सड़क पर सुरक्षित चलने के नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। जिन प्रश्नों का उत्तर बच्चे नहीं दे सके। उसके बारे में क्विज मास्टर ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आर्यकन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रीता वर्मा, सुंदरमुंदर में प्रधानाचार्य डा. सुनीता पांडेय व कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनीता यादव के निर्देशन में क्विज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें