फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भारतीय संविधान के साथ प्राचीन भारत के इतिहास के प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
जुबली इंटर कालेज से टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 12 केंद्रों पर शनिवार को टीजीटी सामाजिक विज्ञान व जीव विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह की पाली में 12 व दूसरी पाली में पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान में भारतीय संविधान व प्राचीन भारत के इतिहास के कुछ प्रश्न काफी उलझाऊ रहे। सुबह की पाली में हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र व अर्थशास्त्र विषय के प्रश्न शामिल थे। इसमें से अभ्यर्थियों को कोई दो खंड करने थे। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा थी। अभ्यर्थियों ने कहा कि परंपरागत तरीके से कुछ हटकर इस बार प्रश्न आए थे। हालांकि प्रश्न अच्छे रहे। जीएस में कुछ जरूर समस्या रही। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। प्रभारी डीआईओएस महेंद्रनाथ, जयसिंह व अन्य शिक्षक व अधिकारी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


2150 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे-मिर्जापुर। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में सुबह की पाली में पंजीकृत 4992 परीक्षार्थी में से 3569 शामिल हुए, 1623 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 1815 में से 1288 परीक्षार्थी शामिल हुए और 527 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र तो सरल था लेकिन रीजनिंग में जरूर कुछ समस्या हुई। कुछ तरीका बदला सा लग रहा था लेकिन प्रश्नपत्र अच्छा हुआ।- जयदेवी

जिस हिसाब से प्रश्नपत्र था, उससे लगता है कि मेरिट जरूर हाई जाएगी। अधिकांश लोगों के प्रश्नपत्र अच्छे हुए हैं। - पूजा कुमारी

जीव विज्ञान की परीक्षा में प्रश्न अच्छे आए थे। सिद्धांत के प्रश्नों को भी इस तरह से पूछा गया कि लोग उलझ जाए। - नेहा

प्रश्न अच्छे थे लेकिन मेरिट हाई होने की संभावना है। प्रश्नपत्र अच्छा होने से मन प्रसन्न है और चयन की संभावना है।- सूरज कुमार राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें