फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएम के निशाने पर पीडब्ल्यूडी, बारिश में बन रही सड़क

विज्ञापन
बनाया गया पुलिस लाइन मार्ग, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दाैरे के दौरान पर लोक निर्माण विभाग के नए के साथ पुराने कार्याें की समीक्षा होनी है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग बारिश में भी सड़कों को बनाने में जुट गया है। जो विभाग बरसात में सड़क की पैचिंग करने से बचता था, वह इस समय मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बारिश में सड़क बनवाने में जुट गया है। इसका कारण माना जा रहा है कि इस बार लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों की हालत खराब हो गई है। सड़क बनने के कुछ दिन बाद गड्ढे पड़ जाते हैं। लोग जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत करते पर सड़कों की हालत जस की तस रहती है। नगर का सबसे प्रमुख मार्ग सिविल लाइन मार्ग है। इस पर हर दिन अधिकारियों का आवागमन होता है। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले इस मार्ग की खबर छापी थी। सड़कों की दुर्दशा की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अष्टभुजा डाक बंगले पर लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के सड़कों की समीक्षा करने की सुगबुगाहट होने के बाद लोक निर्माण विभाग गड्ढों को ढकने में लग गया है। शनिवार को पुलिस लाइन से शुक्लहा तक सड़क का निर्माण किया गया। सोमवार को मोर्चाघर के पास दिन में ही बारिश के दौरान सड़कों का निर्माण कार्य जारी रहा। इसके अलावा अन्य मार्गाें का भी निर्माण कार्य चल रहा है।


चौड़ीकरण में पूरी सड़क बननी है। अभी कुछ गड्ढे थे तो उनकी मरम्मत कराई जा रही है। ताकि जनता को समस्या न हो। तारकोल नहीं मिल रहा था। मिलने के बाद कार्य कराया जा रहा है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें