फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लाई-चूड़ा, तिलकुट और बादाम पट्टी की हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाजार खरीदारों से गुलहार रहा। सड़क की पटरियों पर सजीं दुकानों में तिलकुट, बादाम पट्टी और लाई-चूड़ा आदि की खरीदरी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

सिविल लाइन, रमईपट्टी, शुक्लहा, महुवरिया, संगमोहाल, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार सहित वासलीगंज, घंटाघर व रामबाग में देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। हालांकि गुड़, बेसन, रिफाइन की कीमतें बढ़ने के कारण कई सामान इस साल 20 से 50 रुपये प्रति किलो अधिक दाम में बिक रहे हैं। दुकानदार पुष्पराज कहना है कि गुड़ पिछले वर्ष जहां 33 रुपये प्रति किलो मिलता रहा था, वह इस बार 43 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। विनोद का कहना है कि बेसन की कीमत 100 रुपये पहुंच गई है और रिफाइन के दाम भी बढ़ गए हैं। इसी तरह तिल से बने लड्डू, पट्टी पिछले वर्ष 150 रुपये से बढ़कर 200 से 250 रुपये किलोग्राम हो गया है। दुकानों पर लाई, चिउड़ा, भूने हुए बाजरा, जोन्हरी, तीलवरी आदि के ढूंढा के साथ ही बादाम पट्टी, तिलकुट, काले तिल का लड्डू, रामदाने का लड्डू, गट्टा की सबसे अधिक मांग रही।
इनसेट
युवाओं ने पतंग की खरीदारी की
मिर्जापुर। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की भी परंपरा है। सोमवार को पतंग की दुकानों पर युवाओं और बच्चों की भीड़ जुटी रही। पक्की सराय, तुलसी चौक, इमामबाड़ा, घंटाघर आदि क्षेत्रों में खुले पतंग की दुकानों पर पांच रुपये से 50 रुपये तक पतंग की बिक्री की गई। कार्टून वाले पतंग बच्चों की पहली पसंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें