फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनवासी को लाने के लिए तैयार हो रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

पुनवासी की नए वर्ष पर होगी घर वापसी
डीएम ने लाने के लिए एलआईयू इंस्पेक्टर को तैयारी करने का दिया निर्देश
सोमवार को एलआईयू इंस्पेक्टर पुनवासी को लाने के लिए तैयार करेंगे कागजात
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। एक सप्ताह से चल रही पुनवासी के घर लाने की जद्दोजहद अब पूरी होती नजर आ रही है। पाकिस्तान की जेल से छूटे पुनवासी के वतन वापसी के बाद घर वापसी के लिए डीएम ने एलआईयू इंस्पेक्टर को टीम तैयार करने का निर्देश दिया है। सोमवार को उसके घर वापसी के लिए जरूरी कागजात तैयार कराया जाएगा। मंगलवार या बुधवार को टीम अमृतसर के लिए रवाना होगी। नए वर्ष में पुनवासी की घर वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी पुनवासी 11 वर्ष पहले 2009 में बार्डर पार कर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान की जेल में बार्डर पार करने की सजा पूरी करने के बाद भी उसके राष्ट्रीयता की पुष्टि न होने से वह जेल में ही बंद रहा। दो वर्ष पहले पाकिस्तान सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पता भेजकर भारतीय युवक के बंद होने की जानकारी दिया। दो वर्ष की कठिन मेहनत के बाद छह अक्तूबर को खुफिया विभाग ने उसका पता लगाया। इसके बाद उसके वतन वापसी के लिए कार्रवाई शुरु हो गई। 17 नवंबर को वह अटारी बार्डर पर बीएसएफ को सौंपा गया। एक माह से वह वह अमृतसर में है। एक माह से अधिक समय से वह अमृतसर में पड़ा है। उसे वापस लाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल न किए जाने पर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसकी बहन का दर्द भी प्रशासन के सामने रखा। अमर उजाला की खबर पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने पाकिस्तान से वतन वापसी करने वाले पुनवासी के घर वापसी की बीड़ा उठाते हुए एलआईयू इंस्पेक्टर इंद्र भूषण यादव को टीम का गठन करने का निर्देश दिया है। सोमवार को एलआईयू इंस्पेक्टर टीम का गठन करेंगे। इसमें पुनवासी की बहन-जीजा के साथ एक पुलिसकर्मी साथ रहेगा। सोमवार को अमृतसर में अधिकारी से बात कर जरुरी कागजात तैयार किया जाएगा। जिसके बाद मंगलवार या बुधवार को टीम पुनवासी को लेने के लिए रवाना होगा। नए वर्ष में पुनवासी अपने घर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें