फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कसी एडीओ पंचायतो पर नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अधूरे सामुुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों के निर्माण पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। शनिवार को कार्यालय सभागार में ब्लाकवार हुई समीक्षा के दौरान शिथिल रवैया अपनाए जाने पर संबंधित एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा कर समूहों में शामिल महिलाओं को हैंडओवर किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीपीआरओ अरविंद कुमार ने पाया कि 801 सामुदायिक शौचालय के सापेक्ष 683 शौचालयों के जीओ टैग करा दिए गए है। उन्होने अवशेष 148 सामुदायिक शौचालयों को तीन दिन के अंदर पूरा कराकर महिला समूहो को हैंडओवर किए जाने का निर्देश दिया। इसी तरह पंचायत भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए डीपीआरओ ने पाया कि 113 पंचायत भवनों के निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष 40 पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण कर दिया गया है। अधूरे पंचायत भवनों को एक सप्ताह के अंदर पूरे किए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने जीपीडीपी की समीक्षा की। कुछ ग्रामसभाओं के इमेज लोड न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के अंदर फीडबैक दिए जाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने 14वें वित्त आयोग में व्यय की गई धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराए जाने को कहा। बैठक में आडिट प्रसार 2011-12 की समीक्षा की। बैठक में पियूष दुबे, केके सिंह, कन्हैया सिंह, रामनेश सिंह, पंकज वर्मा, शशिभूषण मिश्र, धीरज यादव आदि सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें