फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए सौगात है पक्के आवास की सुविधा- रमाशंकर पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सभी गरीबों को पक्का आवास मिलेगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कोई ऐसा गरीब न बचे जिसकी छत पक्की न हो। यह बातें ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने मंगलवार की शाम छातो गांव में आयोजित अटल मुसहर वनवासी कॉलोनी के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर सामूहिक समरसता भोज एवं मोहल्ला पाठशाला का उद्घाटन किया गया। इसमें 21 मुसहर लोगों को आवास दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के चलते प्रभावित गांवों में पानी, बिजली, सड़क तथा यातायात का पूर्णतया प्रबंध कर सुविधाएं प्रदत्त की गई हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह चुके लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि छातो ग्राम सभा में स्टेडियम, पार्क, आवास तथा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने की कार्य योजना है। इसके साथ ही ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए जल्द ही वर्कशॉप पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय सहित खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह, एसडीओ राकेश सिंह, अनिल शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, रास बिहारी सिंह, रमेश बहेलिया, बृजेश सिंह, मयंक जायसवाल सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।योजना के तहत आवास योजना का लाभ दिया गया है। प्रमाण पत्र व घर की चाबी पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें