रोग सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रहा है
लालगंज में चल रही कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में कार्यशाला के चौथे दिन मऊ गोहाना मोहम्मदाबाद राजकीय पीजी कॉलेज के डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि रोग सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।
उन्होंने एड्स रोग को चिकित्सा की समस्या के साथ सामाजिक समस्या बताया। कहा धर्म नैतिक मूल्य आदर्श निर्धारण करता है। इसके कमजोर पड़ने से विभिन्न प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर संदीप कुमार ने कहा कि शोध मात्रात्मक गुणात्मक प्रकार के होते हैं। ऐसे शोध से मानव मूल्य में आए कमियों को चिह्नित करके जागरूकता लाई जा सकती है। कहा मनोविज्ञान के शोध आंतरिक मनोभाव को उजागर करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर एसकेएस पांडेय, स्वागत डॉक्टर के के गिरी और आभार डॉ शिवमंगल यादव ने व्यक्त किया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. केडी उपाध्याय , बालकृष्ण और सुशील कुमार दुबे, शिमला शंकर पटेल, डॉ. राहुल, डॉ. रश्मि सिंह आदि मौजूद रहीं।