राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शुक्रवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मुहम्मद इब्राहिम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान लोगों ने पुस्तकोंे की खरीदारी की।
मेले में प्रसिद्ध प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के 45 राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पुस्तक क्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दस हजार रुपया प्रति विद्यालय पुस्तकें खरीदने के लिए दिया गया है।
विद्यालय के साथ ही भारी संख्या में लोग पहुंचे। डीआईओएस ने पुस्तक मेला में भाग नहीं लेने वाले 15 राजकीय प्रधानाचार्याें का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज कछवां, चुनार, डोमनपुर, बरौंधा, नवीन राजकीय हाईस्कूल भोगांव, भरपुरा, इंदीवीरशाहपुर, बरौंधा, खरिहट खुर्द, तेंदुआकलां, खमवा जमती, मतवार, रामपुर वासिदअली, उसरी पांडेय और मुजेहरा के प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।