फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत हाईवे पर प्रदर्शन, लगा जाम

विज्ञापन
लालगंज मार्ग पर लगा जाम, संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसही गांव के सामने ट्रक चालकों ने वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों से बातचीत कर सड़क खाली कराई और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

संगठन की ओर से हाईवे किनारे टेंट लगाकर शिविर बनाया गया है, जहां पदाधिकारी और सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। चालकों की मांग है कि वाहन संचालन के दौरान उन्हें सुरक्षा दी जाए। किसी दुर्घटना या अन्य घटना में बिना जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई न की जाए। यदि हादसे में चालक की गलती नहीं है तो उसे दंडित नहीं किया जाना चाहिए।
आंदोलन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, नागपुर और कोलकाता समेत विभिन्न क्षेत्रों के ट्रक चालक शामिल हुए। शिविर में संगठन के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, जिला संचालक रामकुमार गुप्ता, अमरेश कुमार पाल, जितेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक कुमार और अनिल कुमार यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें