फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नत शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी

Sun, 19 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय में पदोन्नत शिक्षकों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


शिक्षक प्रशांत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, त्रिभुवननाथ सिंह, सरस्वती देवी और बलराम सिंह ने शनिवार को भूख हड़ताल किया। मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी हड़ताल पर बैठे शिक्षकाें से मिले।

उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता करके एलपीसी जारी कराने का आश्वासन दिया। एडी बेसिक विजय शंकर मिश्रा ने भी शनिवार को शिक्षकों से वार्ता किया और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शिक्षक संजय सिंह ने कहा कि विगत दो फरवरी को पूर्व बीएसए धीरेंद्र नाथ सिंह द्वारा 666 शिक्षकों की पदोन्नत सूची जारी की गई।

पूर्व बीएसए के निर्देश पर 640 शिक्षकों द्वारा कार्यभार ग्रहण करके सुचारु रूप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

विगत फरवरी माह का वेतन आयकर के चलते बीएसए द्वारा पूर्व विद्यालयों से ही जारी किया गया।

उसके बाद वर्तमान बीएसए डा. पारसनाथ ने 16 मार्च 2015 को खंड शिक्षा अधिकारियों को अंतिम भुगतान प्रमाणपत्र (एलपीसी) जारी करने पर रोक लगा दी।

खंड शिक्षा अधिकारियों          द्वारा एलपीसी नहीं जारी करने से पूर्व विद्यालयों से ही पदोन्नत शिक्षकों को वेतन जारी हो रहा है।               जिससे पदोन्नत शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


 शिक्षक जय प्रताप सिंह ने कहा कि एलपीसी जारी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगा।


हड़ताल में माता प्रसाद सिंह, अखिलेश सिंह, रमाकांत दूबे, राम बहादुर यादव, दीनानाथ, राजनाथ तिवारी, जगत सिंह, सुरेश गुप्ता, रमाकांत दूबे, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें