फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से किसान ने तोड़ा दम

Sun, 19 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के चकपैंसठ गांव निवासी एक किसान ने  शनिवार की सुबह खेत से लौटते समय दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मृत किसान गत दिनाें हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान से सदमे में चल रहा था।

चकपैंसठ गांव निवासी चंद्रशेखर मौर्या के पास दो बीघा जमीन है। जिसमें खेती करने के लिए उन्होंने एक बैंक से कर्ज लिया था। फसल पैदा होने के बाद लिए हुए कर्ज को चुकाने की बात कही थी।
विज्ञापन


खेत में फसल तैयार होने पर चंद्रशेखर उसको कटवा कर खेत में रखवा दिया था। इसी बीच बारिश और ओलावृष्टि हो गई, जिससे उसकी पूरी फसल चौपट हो गई।

फसल नुकसान होने से चंद्रशेखर काफी परेशान हो गया। सदमे के कारण वह कुछ दिनाें  से गुमसुम हो गया था। शनिवार को खेत पर गया और फसल में अंकुर देख कर हैरान हो गया।
विज्ञापन


लौट कर घर आया तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें