फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर: पेयजल के लिए लाखों की बनी परियोजना हुई फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के राजापुर में जल निगम की ओर से स्थापित ट्यूबवेल का बोर भ्रष्ट होने से गांव में पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पानी के लिए ग्रामीणों को बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा जल निगम के साथ ही आला अफसरों के यहां समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक रिबोर नहीं कराया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

राजापुर में वर्ष 2016 में जल निगम की ओर से पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल का बोर कराया गया था। पानी की टंकी के निर्माण के लिए पिलर आदि कुछ उंचाई तक खड़ा कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबेल वाले स्थान को चारों तरफ से घेरकर उसे उसी हाल पर छोड़ दिया गया। शिकायत पर जल निगम द्वारा बिना टंकी का निर्माण कराए ट्यूबेल से पाइप लाइन में सीधे कनेक्शन कर बस्तियों में जलापूर्ति शुरु कर दी गई। लगभग एक वर्ष से ट्यूबवेल का बोर भ्रष्ट है। ग्रामीणों की तमाम शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने संबंधित अधिकारियों सहित तहसील दिवस से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई लेकिन अब तक इस मामले में कोई पहल नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें