फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य धाम में लगे निजी कैमरों की होगी जांच, खंगाली जाएगी डीबीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला प्रशासन जल्द करेगा संयुक्त बैठक, कड़े किए जाएंगे सुरक्षा नियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी दरबार में लगे पांच निजी कैमरे से सुरक्षा में सेंध लगाने वालों पर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। मंदिर परिसर और विंध्य कॉरिडोर से जब्त कैमरों के साथ ही डीबीआर को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। साथ ही जिला, पुलिस प्रशासन और पंडा समाज संयुक्त बैठक कर सुरक्षा नियमों की समीक्षा करेंगे। इसके आधार पर नियमों में संशोधन कर उन्हें और कड़ाई से लागू किया जाएगा।
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर और विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ में विंध्य विकास परिषद (प्रशासन और पंडा समाज के पदाधिकारियों से बना परिषद) और पुलिस के कैमरे लगाए गए हैं। हालिया जांच में सामने आया कि वर्षों से मंदिर परिसर में निजी कैमरे लगाकर घर से नजर रखी जा रही थी। यह जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर गुपचुप तरीके से कनेक्शन काटकर कैमरे जब्त कर लिए।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद अब कैमरों की क्षमता और डीबीआर को कब्जे में लेकर जांच की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बैठक कर नियमों की समीक्षा की जाएगी। नए सुधारों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।
इनसेट
यजमान और विपक्षियों पर रखते थे नजर
मंदिर परिसर में निजी कैमरे लगाने के पीछे की मंशा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि आपसी रार और यजमान पर नजर रखने में ये कैमरे सहायक होते थे। मंदिर में कौन दर्शन कराने जा रहा है, कौन दर्शन करा रहा है। निकास द्वार से कौन दर्शन कराने ले जा रहा है, ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनी रहती थी।
निजी कैमरे से मारपीट और धक्का मुक्की का वीडियो वायरल होता है
यह भी चर्चा है कि विपक्ष से जुड़े लोगों की मारपीट या धक्का-मुक्की होने पर यहीं से वीडियो वायरल हो जाता था। निकास द्वार से दर्शन होने की स्थिति में यहीं से मिलने वाले वीडियो के माध्यम से प्रशासन पर भी दबाव बनाया जाता था।
विज्ञापन


कोट
“विंध्याचल आने वाले भक्तों की सुविधा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसको लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं है। सुरक्षा की समीक्षा कर प्रत्येक जरूरी कदम उठाए जाएंगे।”
- पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें