फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने की आत्महत्या

Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपी एक बंदी ने रविवार की दोपहर जिला जेल परिसर स्थित पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। खबर लगते ही जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।  मड़िहान थानाक्षेत्र के कुस्महा निवासी रामसजीवन (20) दो मार्च को जिला जेल लाया गया था। 
विज्ञापन


उस पर पत्नी की हत्या का आरोप था। उसे बैरक नंबर एक में रखा गया था। अन्य बंदियों के साथ वह खाना खाने के बाद सो जाता था और किसी से बात नहीं करता था। रविवार करीब 11 बजे सभी बंदियों को खाना देने के लिए बाहर बुलाया गया था। इसमें रामसजीवन भी बाहर आया था।


सभी बंदी खाना लेकर परिसर में जा रहे थे। इसी दौरान रामसजीवन दौड़ कर परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और वहां से कूद गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



बता दें कि रामसजीवन ने एक मार्च को अवैध संबंध के चलते ससुराल जाकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे दो मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। जेल में एक बंदी की पेड़ से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है। टीम बनाकर जांच कराई जाएगी।


एसडीएम सदर रत्नप्रिया को मौके पर भेज कर जांच का आदेश दिया गया है। दो डाक्टरों का पैनल बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है।- राजेश कुमार सिंह, डीएम। 


हत्या के आरोप के बंदी रामसजीवन ने रविवार की सुबह 11 बजे जेल में स्थित पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा उसने क्यों किया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। - ओपी कटियार, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें