जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से आरंभ हो गई। परिषदीय परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। परीक्षा में दो लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।
जनपद में 2257 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें 1611 प्राथमिक विद्यालय में दो लाख 22 हजार और उच्च प्र्राथमिक विद्यालय में लगभग 68 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। वार्षिक परीक्षा में लगभग दो लाख 90 हजार छात्र छात्राएं वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को कक्षा एक से पांच तक हिंदी और नैतिक शिक्षा तथा कक्षा एक से आठ तक का हिंदी प्रथम और दूसरी पाली में कला संगीत की परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी रामविलास तिवारी ने बताया कि 12 मार्च को सामाजिक शिक्षा और पर्यावरण शिक्षा तथा कक्षा एक से आठ तक में हिंदी द्वितीय और सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी।