फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों के लिए प्रधानाचार्यों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2017 12:24 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
‌व‌िरोध
विज्ञापन
 जमालपुर में रोपने के लिए पौधों देने की मांग को लेकर प्रधानाचार्यों और अध्यापकों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पेड़ तेजी से सूख या कट रहे हैं। इससे पर्यावरण असंतुलन का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभारी बीडीओ ने रोपने के लिए पौधे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों का कहना था कि पर्यावरण संतुलन के लिए देश भर में पौधे लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। मगर ब्लाक में पौधे हैं ही नहीं है। नर्सरी से पौधे उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनका बारिश के दिनों में रोपण किया जा सके। प्रभारी बीडीओ ( एडीओ कोआपरेटिव ) सुशील सिंह ने जब प्रधानाचार्यों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर पौधे उपलब्ध करा दिया जाएगा तब जाकर प्रधानाचार्य विद्यालयों के लिए लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा के प्रधानाचार्य जय प्रकाश पांडेय, जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा के प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर के प्रधानाचार्य राम निरंजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र लाल श्रीवास्तव, पारसनाथ पांडेय, मंगला सिंह समेत केवल प्रसाद सिंह, सुधाकर श्रीवास्तव, अजय सिंह, जेके सिहं, सीएम सिंह आदि शिक्षकगण शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें