साल 2015 में रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रोन्नत हुई। साल 2016-17 में उनको विद्यालय का प्रभार प्राप्त हुआ। वर्तमान में विभाग के माध्यम से अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराकर प्रत्येक कक्षों में टाइलीकरण, चहारदीवारी निर्माण, रंग-रोगन से विद्यालय को आधुनिक बनाने का प्रयास किया। आज यह विद्यालय कान्वेंट स्कूल को भी पीछे छोड़ रहा है। प्रत्येक कक्ष में डेस्क, बेंच, पेन्टिंग, आकर्षक चहारदीवारी, सुंदर गेट, इंटरलॉकिंग लोगों को आकर्षित करते हैं।
वर्तमान में विद्यालय में आकर्षक मैदान, सुंदर बागवानी, सभी प्रकार के वृक्ष, विद्यालय के प्रत्येक कोने को सुसज्जित कर रहे हैं। यह विद्यालय ग्रीन विद्यालय है। विद्यालय के बच्चे मीना मंच एवं ईको क्लब के माध्यम से प्रत्येक दिवस बागवानी में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें; दुर्गा मंदिर संगीत समारोह: 'माई मटियो के होखेली त माई होखे ली...', अरविंद अकेला सहित 21 कलाकारों ने की पेशकश
विद्यालय में आरोग्य वाटिका, बालिका शिक्षा व स्मार्ट क्लास का संचालन हो रहा है। आईसीटी लैब की स्थापना से विद्यालय के बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा साल 2018 में भी यह विद्यालय स्वच्छ विद्यालय से सम्मानित हुआ। साल 2023 में मधुरिमा तिवारी को विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। विद्यालय के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में खेलकूद, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदैव विद्यालय का मान बढ़ाते हैं। इन सब कार्यों के अतिरिक्त पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए भी विद्यालय की प्रसिद्धी बढ़ी है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मधुरिमा तिवारी को बधाई दी है।