अदलहाट। नरायनपुर ब्लाॅक के देवरिया न्याय पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बीच सोमवार को कंपोजिट विद्यालय बंगला देवरिया के खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत स्तरीय बाल खेलकूद प्रतियोगिता में 14 प्राथमिक और 6 जूनियर विद्यालरों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालयों में दयालपुर प्राथमिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। उच्च प्राथमिक में कंपोजिट विद्यालय बंगला देवरिया ओवरऑल चैंपियन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नरायनपुर अनमोल सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव रहे। कंपोजिट विद्यालय बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय अगरसन के आकाश प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय रामपुर के हिमांशु प्रथम रहे। ऊंची कूद में बंगला देवरिया के जमीर हसन प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय दयालपुर की पूजा प्रथम रहीं। इसी प्रकार लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय बंगला देवरिया की सृष्टि प्रथम, ऊंची कूद में बंगला देवरिया की प्रीती प्रथम, कबड्डी प्रतियोगिता में सीएस बंगला देवरिया प्रथम स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक (जूनियर) बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बंगला के राज सोनकर प्रथम, 200 मीटर दौड़ में रामपुर के सर्वेश प्रथम तथा जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बेलवारी की खुशहाली प्रथम, 200 मीटर दौड़ में मोहम्मदपुर की साहिबा प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान बंगला राजू पटेल ने किया। रामकुमार सिंह पटेल, चंद्रशेखर सिंह व धीरज आदि मौजूद रहे।