मिर्जापुर। जिले में एक जुलाई से प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बच्चों के लिए खुल जाएंगे। बच्चों का पठन पाठन शुरु हो जाएगा। परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को तो पहले से ही दिशा निर्देश दिया गया है लेकिन माध्यमिक विद्यालयों के लिए सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिशा निर्देश जारी किया।
डीआईओएस मायाराम ने कहा कि सभी विद्यालयों में सफाई के साथ ही रंगाई पोताई कराई जाए। साथ ही निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पठन पाठन सुनिश्चित किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के गृहकार्य के साथ ही उनकी पुस्तकों को भी वितरित करने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि एक जुलाई से सभी माध्यमिक विद्यालय खुल जाएंगे और पठन पाठन शुरु होगा।
संस्कृत विद्यालय में आज से शुरु हो रहा प्रवेश
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित श्री सनातन भैरव शंकर बह्म संस्कृति महाविद्यालय में एक जुलाई से पूर्व मध्यमा प्रथम- उत्तर मध्यमा प्रथम व शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के साथ आचार्य प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरु हो रहा है। यह जानकारी प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने दी।