फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेस लिखी गाड़ी की ली गई तलाशी, डिक्की खुलते ही पुलिस के उड़े होश, लाखों का गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 07:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: तलाश के दौरान पुलिस ने 52 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। अदलहाट थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार, गांजा और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कार की तलाश में पुलिस ने बरामद किया गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार से 15 लाख का गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने अदलहाट थाना क्षेत्र के रसुलागंज चौराहा के पास से बीती शाम को बरामद किया। तस्कर प्रेस लिखे वाहन से गांजा लेकर जा रहे थे। मामले का खुलासा एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।

विज्ञापन


अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार तस्कर गांजा लेकर जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर अदलहाट पुलिस रसुलागंज चौराहा के पास वाहनों की जांच करने लगी। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी रोककर वाहन की तलाशी ली तो पिछली सीट और डिक्की में बोरे में रखा गांजा बरामद किया। पुलिस ने तीन बोरे व एक बैग में कुल 52 किलो 900 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार से गांजा तस्कर मोहम्मद शादाब निवासी टेकउर थाना चुनार, अली इमाम निवासी टेकउर थाना चुनार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों द्वारा उड़ीसा से मांग के अनुसार गांजा लाकर आसपास के जनपदों में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती है। गांजा बिक्री के पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते हैं। प्रेस लिखी गाड़ी से गांजा लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें