फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर कांप्लेक्स के अप्रोच व परकोटे का प्रस्तुतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लखनऊ स्थित लोक भवन में बृहस्पतिवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने मिर्जापुर स्थित मां विध्यवासिनी के मंदिर कांप्लेक्स के एप्रोच और परकोटे के पुर्नविकास के लिए प्रस्तुतीकरण किया। प्रस्तुतीकरण के दौरान अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग मुकेश मेश्राम ने संस्कृति नीति के विस्तार से होने वाले विकास के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य के बहुमुखी विकास में संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसके अलावा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन से आर्थिक विकास के साथ रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। साथ ही सामाजिक विकास के साथ संतुलित क्षेत्रीय विकास में भी संस्कृति की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित संस्कृति नीति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने की गई प्रस्तुती का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी,निदेशक संस्कृति एवं सूचना शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें