फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में अत्याधुनिक रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इससे शारीरिक, मानसिक और लकवाग्रस्त मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर उपचार मिल सकेगा। सेंटर बनने से एक्सीडेंट, स्ट्रोक, सर्जरी या अन्य गंभीर बीमारियों के बाद मरीजों को फिर से सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिलेगी। साथ ही डिप्रेशन, एंजाइटी जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को काउंसलिंग और थेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि एक्सीडेंट, स्ट्रोक, सर्जरी या अन्य गंभीर बीमारियों से उबरने के बाद मरीजों को लंबे समय तक देखभाल और पुनर्वास की जरूरत होती है। ऐसे में यह सेंटर उनकी रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने और उन्हें दोबारा सामान्य जीवन में लौटने में मदद करेगा। सेंटर में फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की टीम तैनात होगी, जो मरीजों की स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करेगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें