फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी तेज

विज्ञापन
परमहंस आश्रम में गुरुपू​र्णिमा तैयारी में श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा पंडाल।-सोशल मीडिया। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ के परमहंस आश्रम में पंडाल, पेयजल, शौचालय व स्टॉल की व्यवस्था अंतिम चरण में
विज्ञापन

सक्तेशगढ़। गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में लगने वाले मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आश्रम परिसर में पंडाल, टेंट, रोशनी, पेयजल, अस्थायी शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था अंतिम चरण में है। धार्मिक सामग्री के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने भक्तों से अनुशासन बनाए रखते हुए गुरु महाराज के दर्शन करने की अपील की। हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें