परमहंस आश्रम में गुरुपूर्णिमा तैयारी में श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा पंडाल।-सोशल मीडिया।
- फोटो : Samvad
सक्तेशगढ़ के परमहंस आश्रम में पंडाल, पेयजल, शौचालय व स्टॉल की व्यवस्था अंतिम चरण में
सक्तेशगढ़। गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में लगने वाले मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आश्रम परिसर में पंडाल, टेंट, रोशनी, पेयजल, अस्थायी शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था अंतिम चरण में है। धार्मिक सामग्री के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।
आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने भक्तों से अनुशासन बनाए रखते हुए गुरु महाराज के दर्शन करने की अपील की। हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है।