फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरी हो मेले की तैयारी

Sun, 19 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी कंचन वर्मा की अध्यक्षता में विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सभागार में कंतित शरीफ उर्स एवं नवरात्र मेला से संबंधित बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारी निर्धारित समय तक पूर्ण कर लें। डीएम ने कहा कि कंतित शरीफ  उर्स व नवरात्र मेला को सफल बनाने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें। 

जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि वे गंगा किनारे 150 या उससे अधिक अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गंगा घाट परिसर सहित संर्पूण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, महिलाआें को वस्त्र बदलने के लिए टेंट आदि व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा खोया-पाया केंद्र व मोबाइल नंबर मेला क्षेत्र में जगह जगह चस्पा कराया जाए। डीएम ने अधिशासी अभियंता अभाव खंड जल निगम उ.प्र. को निर्देशित किया कि वे संपूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सचिव मिर्जापुर-विंध्याचल विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि ओझला पुल से अष्टभुजा तक सड़क पर लगे विद्युत पोलाें           पर प्रकाश व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को निर्देशित किया कि आवश्यक वोल्टेज की उपलब्धता व अस्थाई ट्रांसफार्मर की व्यवस्था आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध कराएं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि घाटों पर संचालित नावों का नवीनीकरण, दो मोटर बोट व गोताखोर की व्यवस्था करें। डीएम ने सभी अधिकारियाें को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न बरतें तथा जो उनके लिए कार्य सुनिश्चित कराया गया है, उसको पूरे मनोबल के साथ करें। कहा कि मेले की तैयारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी व श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें