कछवां थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पाहो के दलित बस्ती में शनिवार की शाम चार बजे अबूझ हाल में आग लगने से एक परिवार के तीन लोगाें के मकान धूं-धूं कर जल गए। इससे पूरी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से कमरे में अंदर फंसकर झुलस रहे सात लोगाें को किसी बाहर निकालकर क्रिस्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुकुंदपुर पाहो गांव के दलित बस्ती के लोग शनिवार की शाम अपने अपने घर में सोए थे। इसी दौरान सुरेश के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जबतक लोग आग को बुझाते तबतक आग सुरेश के मकान से बढ़कर नरेंद्र व जितेंद्र के घर तक पहुंच गया। तीनों मकान में धू धू कर जलने। आग की लपटे तेज होने पर मकान के अंदर सो रहे सुरेश का पुत्र शिवम पांच वर्ष उसकी पुत्री शिवानी सात वर्ष उसका भाई जितेंद्र तथा जितेंद्र की पत्नी चंदा (25), पुत्री संध्या (पांच) तथा नरेंद्र व उसकी पत्नी पूजा (25), पुत्री सावन छह माह व काजल पांच वर्ष झुलस गए।
शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे और तत्काल को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अंदर घुसकर झुलस रहे सभी को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को नरेंद्र को कृश्चियन अस्पताल ले गए। बाकी लोगों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। आग से करीब तीन लाख रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है।