फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 31वें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियां मंगलवार को अंतिम चरण में पहुंच गईं। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक से तीन दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय के चैयरमैन डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी और डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी के निर्देशन में चल रही तैयारियों के संबंध में प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन एक से तीन दिसंबर तक होना है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आधारित 10 से 17 आयु वर्ग के दो-दो बच्चों के समूह में शोध परक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। बच्चों की तरफ से प्रस्तुत मॉडलों में से विषय विशेषज्ञ 21 माॅडल का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे गीत, विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य और अंग्रेजी व हिंदी में नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उप प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने बताया कि प्रत्येक कार्य के लिए कमेटी गठित करके तैयारी की जा रही है। शिक्षक प्रवीण राय ने बताया कि सभी जिला समन्वयक अपने जिले के गाइड शिक्षक व बच्चों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें