धान खरीद के लिए जिले में 58 क्रय केंद्र बनाये गए हैं। कागज पर धान की खरीद एक अक्तूबर शुरू हो चुकी है लेकिन हकीकत यह है कि अभी फसल ही तैयार नहीं हुई है। खरीद अगले साल 28 फरवरी तक चलेगी। खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के 24, सहकारी समितियों के 14, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, यूपी स्टेट एग्रो के चार और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र खोले गए है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा मिर्जापुर, कोन, गैपुरा, कछवां, पड़री, लालगंज, हलिया, मड़िहान, राजगढ़, चुनार और अहरौरा सहित 11 क्रय केंद्र पर खरीददारी की जाएगी। पीसीएफ द्वारा पीसीएफ मंडी समिति, साधन सहकारी समिति समोगरा, चेकसारी, कछवांडीह, मोहनपुर भवरख, चरकी, उसरी पांडेय, रामपुर खोमर मैना, बबुराकला, गलरा खुटहा, तेंदुआ कला, धौहां, कैलहट, कोलना, घाटमपुर, मठना तथा क्षेत्रीय सहकारी समिति द्वारा बरौंधा, पथरौर, सोनपुर, घाटमपुर, अदलहाट, चौकिया, अहरौरा में साथ ही किसान सेवा केंद्र द्वारा जमुई बाजार, ददरा हिनौता सहित 24 केंद्रों पर खरीद होगी।
सहकारी समिति द्वारा चितौली, नरुईया, तिलई महुआर, देवरी हलिया, रामपुर अतरीय, गुरुदेवनगर, परसोधा, औड़ी, अहरौरा, बबुरा, पिडरिया, सिलहटा, ओबराडीह, भवानीपुर में होगी। वहीं कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा गोपालपुर, ददरा पहाड़ी, सेमरी, यूपी स्टेट एग्रो द्वारा मंडी समिति, बरौधा, सक्तेशगढ़, ओढ़ी में तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडी समिति और मड़िहान में धान खरीद किया जाएगा।