फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सांप के डसने से गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के लूसा गांव में बृहस्पतिवार की रात सांप के डसने से गर्भवती बसंती (23) की मौत हो गई। लूसा गांव निवासी रवि नारायण ट्रक चालक है। उसकी पत्नी बसंती बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद घर में बच्चे के साथ सोई थी। इसी दौरान रात करीब तीन बजे बसंती को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन

बसंती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए कछवां बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बताया कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है। इसके बाद परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया।
बसंती की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसका तीन वर्ष का पुत्र है। पति ट्रक चलाने गया था। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और राजगढ़ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि सांप के डसने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें