फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जरूरतमंद महिलाओं की सहायता की

विज्ञापन
सहायता सामग्री वितरण के बाद महिलाएं व इनरव्हील क्लब की सदस्य, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय की ओर से रतनगंज स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के सफाईकर्मियों एवं सहायिकाओं को कपड़े, साड़ियां और राशन सामग्री दी गई।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया गया।
यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध व सचिव रजनी गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में क्लब की संपादक खुशबू गुप्ता, आईएसओ संजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दलजीत वालिया सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें