फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेट दर्द के बाद गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार के मीरपुर निवासी गर्भवती ममता (19) को पेट दर्द के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाने पर डॉटर ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर महिला के मायके वालों ने पति पर मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चुनार के मीरपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले ममता (19) से प्रेम विवाह किया था। पत्नी सात महीने की गर्भवती थी। मंगलवार को उसे अदलहाट के सरोजा अस्पताल में ले गए। वहां पर अल्ट्रासाउंड के बाद पत्नी को खांसी आने लगी। उसके बाद मुंह से खून आने लगा। बेहोश हो गई। डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर लाने पर पत्नी के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि मौत होने के बाद आरोप लगने पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें