फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल गर्भवती पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के मरचा गांव में पति की पिटाई से घायल गर्भवती पत्नी की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बेलवनिया के प्रेम कोल ने अपने लड़की की शादी 15 वर्ष पूर्व रामू कोल निवासी मरचा थाना मड़िहान के साथ की थी। आरोप है कि बीते 12 मई को रामू ने अपनी पत्नी संगीता (30) को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे उपचार के लिए सोनभद्र लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार को गर्भवती महिला की मौत हो गई। सोनभद्र पुलिस ने मड़िहान पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतका के पिता प्रेम कोल ने मड़िहान थाने मेें तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री के पेट में चार माह का गर्भ था। पिटाई से उसके पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति रामू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शैलेश पटेल ने बताया कि पति की पिटाई से महिला की मौत होने पर उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें