फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभिषेक की तूफानी पारी से प्रयाग क्लब को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आठवीं ए डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को हुए मुकाबले में प्रयाग क्रिकेट क्लब की टीम विजेता बनी। अभिषेक सिंह की 77 रन की तूफानी पारी की बदौलत मिर्जापुर क्लब को हरा दिया।
विज्ञापन

टास जीतकर मिर्जापुर क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन पर आउट हो गई। माखन यादव ने 43, सुमित ने 21, आशीष व अभिषेक ने 16 रन बनाए। प्रयाग क्लब के आशु पांडेय ने चार, राहुल व शिवम ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयाग क्लब की टीम ने 13वें ओवर में मैच जीत लिया। अभिषेक सिंह ने पांच छक्के और नौ चौके की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाया। आशु पांडेय ने तीन चौके और छह छक्के की मदद से 57 रन बनाए। अंपायर कृष्णा गुप्ता, मनोज यादव, राजकुबार यादव, बृजेश यादव, स्कोरर अमर ज्योति विश्वकर्मा रहे। इस दौरान गोवर्धन यादव, मंगलदास, अनिल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें