फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत में चोरी के आरोप में प्रधान के बेटे ने खंभे से बांध कर पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया /मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के बरडीहा कला गांव के सरहरा मजरे में चोरी मामले में एक किशोर की खंभे में बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। नाबालिग के मां की तहरीर पर प्रधान, उसके पुत्र और साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस प्रधान और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ लालगंज ने थाने पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

हलिया के बरडीहा कला गांव के सरहरा मजरा में चोरी मामले में 14 साल के अशोक को पकड़कर प्रधान और उसके बेटे ने पंचायत लगाई। लोगों के सामने किशोर को खंभे में बांधा गया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की गई। प्रधान के सामने उसका बेटा बेरहमी से डंडे से किशोर को पीट रहा था। पिटाई से की हालत खराब हो गई। उसे खून की उल्टी होने लगी। लालगंज सीएचसी में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। किशोर के मां सरोज देवी की तहरीर पर कार्रवाई में जुटी। किशोर की मां ने तहरीर में बताया कि उसके 14 वर्षीय पुत्र को एक जनवरी की सुबह प्रधान ट्रैक्टर के पार्ट की चोरी को लेकर अपने घर के सामने बिजली के खंभे से बांधकर पिटवाया। प्रधान के बेटे ने पिटाई की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान पन्ना लाल व उसके पुत्र बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना पर सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह थाने पर पहुंचे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया की सोशल मीडिया पर एक नाबालिग को बिजली के पोल में बांधकर मारने पीटने का वीडियो वायरल होने पर जांच पड़ताल करने के बाद पीड़ित के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान व उसके पुत्र से पूछताछ किया जा रहा है।
............................................

वर्जन
बच्चे को चोरी के आरोप में मारने-पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हलिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें