रंगभरी एकादशी पर ड्रमंडगंज बाजार में प्रभातफेरी निकालते लोग।-संवाद।
- फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
ड्रमंडगंज। विगत वर्ष की भांति शुक्रवार को ड्रमंडगंज बाजार में देवी देवताओं की झांकी के साथ रंगभरी एकादशी की प्रभातफेरी निकाली गई। इस अवसर पर बाजार वासियों ने एक दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाया। भक्तों के साथ राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के रूप में सजे प्रतिभागियों के बीच निकली रंगभरी एकादशी की प्रभातफेरी के साथ ही ड्रमंडगंज बाजार में रंगोत्सव होली का भी शुभारंभ हो गया।
शुक्रवार को सुबह छह बजे रामलीला मैदान में शिव-पार्वती मंदिर पर एकादशी समिति के सदस्यों द्वारा राधा-कृष्ण और शिव पार्वती का पूजन-आरती करने के बाद प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के साथ देवी राधा और भगवान कृष्ण की झांकी के दर्शन करने के लिए भीड़ जुट गई। प्रभात फेरी में भजन कीर्तन करते हुए भक्त एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। लवकुश केशरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी की तरह ही बाजार में होली की बरात भी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, कल्याण दास केशरी, अनुज केशरी, हजारीलाल केशरी, कैलाशनाथ केशरी, विजय पाल, बैजू केशरी आदि शामिल रहे।