फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर फटने से कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सारीपुर के पास मंगलवार की रात बिजली गिरने के दौरान इंसुलेटर फटने से नगर के आधे से अधिक हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को सुबह जब बारिश रुकी तो इंसुलेटर बदला गया। उसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार की शाम से ही बारिश शुुरू हो गई थी। बिजली गिरने की भी कई घटनाएं र्हुइं। इस बीच मंगलवार की रात करीब 12 बजे सारीपुर के पास 33 हजार केवी की लाइन पर बिजली गिर गई। इससे सखौरा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को पूरी रात पानी बरसता रहा। सुबह जब बारिश रुकी तो विद्युत निगम के अभियंता व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता रामसिंह के नेतृत्व में लाइन मैन व अन्य कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। खंभे पर चढ़कर इंसुलेटर बदला गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बुधवार को दोपहर बाद इंसुलेटर बदले जाने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि इंसुलेटर फटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। अब आपूर्ति सुचारु कर ली गई है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार को सुबह पानी की समस्या पैदा हो गई। यहां तक कि विद्युत निगम के कालोनी की भी बिजली चली गई। इसी तरह विजयपुर कोठी, सिविल लाइन, रमईपट्टी, मिशन कंपाउंड, रामबाग के कुछ हिस्सों, कलेक्ट्रेट रोड, दो मुहिया आदि जगहों पर भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। संबंधित क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं आने के कारण सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसके चलते उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। विद्युत आपूर्ति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें