फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला किसान से 34 क्विंटल धान खरीदकर क्रय केंद्र का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति गैपुरा में शनिवार को कामापुर कला की पानदेवी से 34 क्विंटल धान खरीदकर क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। ए आर कोआपरेटिव अमित कुमार पांडेय ने तौल कांटा का पूजन किया। उन्होंने एक अन्य केंद्र का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने केंद्र प्रभारी को केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही पिछले साल धान बेचने वाले किसानों से संपर्क कर खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर समिति के सभापति आशीष पांडेय, श्यामधर दूबे, फूलचंद यादव, आशीष मिश्रा, केंद्र प्रभारी राहुल दूबे आदि रहे। पड़री, पांच क्रय केंद्रों में दो क्रय केंद्र पर अब तक शनिवार को 65 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को पड़री स्थित हाट शाखा पर धान व बाजरे की खरीदारी शुरू हो गई है। विपणन निरीक्षक दीपिका बरनवाल ने बताया कि 185 किसानों का नंबर लगाया गया जिसके सापेक्ष शनिवार दोपहर बाद छीतमपुर के किसान से 34 क्विंटल 40 किलो धान, तीन किसानों का 49 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है।
विज्ञापन

मोहनपुर साधन सहकारी समिति सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां एक किसान से 31 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें