महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से अपने माता पिता को संदेश भेजा गया।
बच्चों के पत्र को स्कूल द्वारा फतहां स्थित डाकखाने से भेजा गया। भ्रमण के दौरान डाकिया और पोस्ट मास्टर ने बच्चों को पत्र भेजने के बारे में विस्तार से बताया।
हेड हेरा अंजुम ने कहा कि आज मोबाइल, लैपटाप और कंप्यूटर का युग है। इस युग में डाक विभाग कहीं पीछे छूटता जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को डाक विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराना है।