फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से बूथों के लिए रवाना होते समय अ​भिलेखों का सत्यापन करते पोलिंग पार्टी के सदस्
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के वार्ड-36 बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियां बूथोंं के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होना है। इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या 5680 है। मतदान के लिए तीन स्कूलों में सात बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को सभी पोलिंग पार्टियों को उनके अभिलेखों के सत्यापन के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा में बूथों को रवाना कर दिया गया। शाम तक सभी पार्टियां अपने बूथों तक पहुंच भी गईं। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियां अपने बूथों तक पहुंच गईं हैं। मतदान पांच मई की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना सात मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें