क्षेत्र स्थित गैपुरा रेलवे फाटक अंडर ग्राउंड रेलवे पुल के हो रहे निर्माण का शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी और व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में केवल विकास की राजनीति होनी चाहिए।
ग्रामीणों ने भाजपा पदाधिकारियों को बताया कि पुल का निर्माण होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पडे़गा। पुल निर्माण होने पर बारिश के मौसम में गंगा नदी का पानी पूरे क्षेत्र को तबाह कर देगा।
साथ ही आवागमन का मार्ग भी बूरी तरह से प्रभावित होगा। भाजपा नेता राजेश सिंह से ग्रामीणों ने मांग किया कि इंटरसिटी का ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन तक कराया जाए।
जिससे लोगों को मिर्जापुर से लखनऊ जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। भाजपा नेता राजेश सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि पार्टी गैपूरा रेलवे पर ओवर ब्रिज बनवाने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गैपूरा रेलवे पुल पर ओबरब्रिज का निर्माण होगा। साथ ही इंटरसिटी का स्टापेज मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से भी करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रत्नाकर मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।