कोन ब्लाक के चेकसारी गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते ऊर्जा राज्य मंत्री रमा शंकर ?
- फोटो : MIRZAPUR
चील्ह। विकास खंड कोन के चेकसारी गांव स्थित आरएन पब्लिक स्कूल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कोन की ओर से नागरिक अभिनंदन व सहभोज का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल रहे।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए रमाशंकर पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है। जनता के आशीर्वाद से ही मुझे यह मंत्री पद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा जनता के इस विश्वास पर सदैव खरा उतरा जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकुर दूबे व कार्यक्रम संयोजक मनोज दूबे ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्षता सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजनाथ चौबे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, गंगासागर दूबे, मनोज श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, मालती त्रिपाठी, उत्तर मौर्य, अनिल सिंह, रायचंद दूबे, अरुण दूबे, रमेश दूबे, अमरनाथ दूबे, लाखन सिंह, संतोष शुक्ला, आशुतोष उपाध्याय, निशांत सिंह, गौरव उमर, लालबहादुर सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।