फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जो करना है कर लो...', कहकर चश्मा ले चलता बना पुलिसकर्मी, दुकानदार बोला- तमीज से बात करिए सर; जानें मामला

Sat, 26 Jul 2025 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक पुलिसकर्मी दुकानदार को धमकी देते हुए चश्मा लेकर जा रहा है। दुकानदार कह रहा है कि सर, तमीज से बात करिए लेकिन पुलिसकर्मी उसे देखे लेने...की धमकी देते हुए बाहर निकल गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur News: मिर्जापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी स्थित एक चश्मा दुकान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चश्मा लेने पहुंचे एक निरीक्षक बिना पैसा न देकर दुकानदार को धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी बिना पैसा दिए चश्मा लेकर चला गया।

विज्ञापन


वीडियो में बातचीत में पता चल रहा है कि पुलिसकर्मी ने चश्मा बनाने के लिए दिया था। चश्मा लेने आया पुलिसकर्मी बिना पैसा दिए चला गया।

वहीं, सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि पुलिसकर्मी ने चश्मा के लिए एडवांस पांच हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह चश्मा नहीं आया। पुलिसकर्मी ने चश्मे के बदले दूसरा चश्मा बनाने को कहा। उसके बदले दुकानदार और पैसे मांग रहा था। पुलिसकर्मी ने कहा कि जो पैसा जमा है उसी से काट लेना, बाकी चश्मा आएगा तो पैसा दिया जाएगा। बाकी और कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें