फोटो वायरल होने के बाद शनिवार की दोपहर चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी युवक के परिजनों को जब यह जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में युवक अपने अधिवक्ता पिता के साथ सीओ सदर के पास पहुंचा। फोटो वाले व्यक्ति को देखकर पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गए। कार्यालय पहुंच कर बताया कि वह उस समय बैंक में कार्ड बदलवाने के लिए आया था। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फोटो की पहचान हो गई है। किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। युवक से पूछताछ हुई। बताया कि वह उस से बैंक में कार्ड बदलवाने गया था। उसकी जांच की गई। फोटो में इसकी मूछ सफेद थी। पूछने पर बताया कि मूछ सफेद है। उसे कलर करके आया है। बाकी उसके मोबाइल नंबर आदि की जांच की जाएगी।
एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन से लूट की घटना के साथ एक गार्ड अपनी बंदूक गाड़ी में रखकर कहीं गया था। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है। कैश वैन में दो गार्ड थे। एक गार्ड जय सिंह पीछे थे। जिस पर हमला कर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। दो कैशियर रजनीश और अखिलेश कुमार को भी गोली मारी।
घटना के बाद चालक पिंटू भाग गया था। दूसरे गार्ड का उस समय पता नहीं था। उसकी बंदूक गाड़ी के अंदर ही थी, जिसकी भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। शनिवार को एसटीएफ वाराणसी ने भी बैंक के दूसरे गार्ड के बारे में जानकारी मांगी है।
10 वर्ष पहले भदोही निवासी अमजद उर्फ पिटू व व वकील पांडेय ने कटरा कोतवाली के गनेशगंज तिराहे पर दिनदहाड़े एक सराफा व्यापारी मुन्ना सोनी की गोली मारकर हत्या करने के बाद करीब 20 लाख रुपये का सोना व चांदी लूट लिया था। पुलिस आरोपी अमजद के साथ जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उनसे जानकारी ले रही है जिससे कैश वैन लूट मामले के आरोपियों का पता चल सके। पुलिस को शक है कि कैश वैन लूट के बदमाश किसी लोकल अपराधी से सहयोग लिए होंगे। फिलहाल पूछताछ में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन लूट कांड में बदमाशों को पकड़ने में अब तक फेल पुलिस कुशीनगर में पांच वर्ष पहले हुए कैश वैन लूट कांड खुलासे को बेस बनाकर पड़ताल कर रही है। उस घटना में शामिल आरोपियों और उनके गैंग की भी तलाश की जा रही है। उसे केस में लगे पुलिस अधिकारियों से भी मदद ली जा रही है। बड़ी बात ये है कि कुशीनगर में जिस कैश वैन से लूट हुई थी। वह भी रेडिएंट कंपनी की थी।