फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतिम संस्कार से पहले महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के संडवा गांव में मंगलवार की रात महिला की फंदे से लटक कर मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं, जबकि मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या कर महिला को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के बलहरा गांव निवासी बनवारी ने अपनी पुत्री सुषमा की शादी देहात कोतवाली के संडवा गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। मंगलवार की रात सुषमा (42) ने फंदे से लटक कर मौत हो गई। बुधवार को सुबह परिजनों को मकान के प्रथम तल पर बीम के सहारे साड़ी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुषमा के पिता बनवारी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना दिए बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। जानकारी मिलने पर पहुंचे तो ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। मायके वालों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें