फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: करंट से झुलसकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में खेत की रखवाली के लिए लगाए गए झटका तार में घरेलू बिजली का तार जोड़ दिए जाने से खेत से लौट रही महिला की मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

द्वारिका पटेल ने बताया कि जमोहरा गांव के ही एक व्यक्ति ने खेतों की रखवाली के लिए झटका मशीन का खुला तार लगवाया है। झटका मशीन खराब होने के कारण उसमें घरेलू बिजली का तार जोड़ दिया। बुधवार को सुबह उसकी भाभी रजवंती (35) गांव के मजदूरों के साथ धान की रोपाई कराने गई थीं। भाई धनेश पटेल भी ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ गए थे। दोपहर करीब 12 बजे मजदूर धान की रोपाई कर घर लौट रहे थे। उस दौरान भाभी रजवंती बारिश में भीगते हुए घर लौट रही थीं। घर से लगभग एक किमी दूर खेत में लगा झटका तार जमीन पर पड़ा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार जमीन पर होने से भाभी को तार नहीं दिखा और करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। तीन घंटे बाद घर जाकर बच्चों को बताया कि रजवंती खेत में पड़ी हैं। घटना की जानकारी रजवंती के पति धनेश पटेल को मिली। वे अपने निजी साधन से संतनगर स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रजवंती से तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें