फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीएम के पोस्टर के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। चील्ह थाना क्षेत्र के गेगराव गांव निवासी युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के साथ अभद्रता किए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एक वीडियो वायरल होता रहा। जिसमें दो युवक पीएम मोदी के पोस्टर के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी करन जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें युवक प्रधानमंत्री के पोस्टर से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए दीवार पर लगे बैनर को दो युवक फाड़कर जमीन पर फैलाकर प्रधानमंत्री के चित्र पर पैर से मार रहे थे। चील्ह थाने के गेगराव गांव निवासी सौरभ यादव तथा रोहित यादव के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चील्ह पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें