फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पुत्र हत्याकांड खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कालोनी में नगर के प्रतिष्ठित डाक्टर के प्लाट पर तीन दिन से लापता उनके पुत्र की सिर कूंच कर की गई हत्या मामले में पुलिस ने दो से तीन लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के करीब पहुंच गई है। जल्द मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

बिहार प्रदेश के मधुबनी जिले के जय नगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के मूल निवासी डा. राजेंद्र नारायण साहा 1971 में मंडलीय अस्पताल में बतौर आई स्पेशलिस्ट के पद पर तैनात हुए थे। 10 वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए थे। इन दिनों वह डायलिसिस सेंटर में कार्य कर रहे थे। सबसे छोटे पुत्र सलिल कुमार शाहा (40), बहू पूनम, पौत्री शिवानी और पौत्र शिवांशू के साथ रामबाग सूचना विभाग कार्यालय के ऊपर किराए के मकान में रहते थे। उनका साढ़े तीन बिस्वा का प्लाट रैदानी कालोनी में है। उनका पुत्र सलिल कुमार साहा बिहार और मिर्जापुर दोनों स्थानों पर रहता था। 30 नवंबर को वह बिहार से आया था। नौ दिसंबर की शाम को साढ़े छह बजे वह स्कूटी से कहीं निकला। इसके बाद घर नहीं आया। शनिवार को स्कूटी उसके प्लाट के पास सड़क किनारे मिली। रविवार को खोजबीन करते हुए परिजन प्लाट पर गए तो शव बरामद हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आस-पास के सीसी टीवी कैमरे की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने दो से तीन लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि नशे के सेवन के दौरान उसके साथियों ने हत्या की है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ साक्ष्य मिले है। हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें