पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने कहा कि कटरा कोतवाली के दरोगा द्वारा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर धरना दिया गया। एसएसपी ने निलंबित कर कार्रवाई की बात कही। पुलिस को चेतावनी है कि गुंडई करना है तो वर्दी उतार कर आओ। कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि बैंक में काम करने गए भाजपा कार्यकर्ता के साथ दरोगा ने दुर्व्यवहार किया। सस्पेंड करने की मांग स्वीकार किया गया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर एसएसपी से मिलेंगे। कार्यकर्ता के साथ खड़े रहेंगे। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी नितेश सिंह ने लोगों से बात कर कार्रवाई की बात कही। एसएसपी सोमेन बर्मा द्वारा दरोगा को निलंबित करने की बात कहने पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।