छन्नू लाल लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनके पीठ में बेड सोर होने के साथ ही शरीर में खून की कमी हो गई थी। शनिवार को उनको हार्ट अटैक आया तो परिवार के सदस्य चिंतित हो गए। उनकी पुत्री और केबी कॉलेज की प्रो. नम्रता मिश्रा ने बताया कि बाबू जी को दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने जांच की। यहां दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया है।
डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आईएमएस बीएचयू रेफर किया है। उधर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी अस्पताल पहुंचकर पंडित छन्नूलाल मिश्र का हालचाल जाना। लोगों ने शीघ्र उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। परिवार के सदस्य छन्नूलाल मिश्र को एंबुलेंस से लेकर शनिवार रात करीब 9 बजे बीएचयू के लिए रवाना हुए।
पंडित छन्नू लाल मिश्र के बीएचयू आने की सूचना मिलने पर आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों के साथ ही हृदय रोग विभाग, चेस्ट विभाग सहित अन्य विभागों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को अलर्ट कर दिया। निदेशक ने बताया कि बीएचयू आने के बाद छन्नूलाल मिश्र को तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करवाकर इलाज किया जाएगा। यहां उनके इलाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।